सीएस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया

सेन्हा लोहरदगा : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सेन्हा के सिविल सजर्न एमएम सेनगुप्ता ने औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में ओटी रुम, प्रसव गृह, परिसर में फैली गंदगी को देखकर उपस्थित डॉ मानवेंद्र सिंह को स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने की बात कही. निरीक्षण के क्रम में प्रसव गृह में रेडीयिटर वार्मर एवं आक्सीजन सिलेंडर […]

सेन्हा लोहरदगा : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सेन्हा के सिविल सजर्न एमएम सेनगुप्ता ने औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में ओटी रुम, प्रसव गृह, परिसर में फैली गंदगी को देखकर उपस्थित डॉ मानवेंद्र सिंह को स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने की बात कही. निरीक्षण के क्रम में प्रसव गृह में रेडीयिटर वार्मर एवं आक्सीजन सिलेंडर का भी जांच की एवं उपस्थित नर्सो को इसका सही उपयोग की जानकारी देते हुए प्रयोग करने को कहा. वहीं प्रसव गृह में फैले गंदगी को देख कर डॉ से पूछा कि क्या आप ऐसी गंदगी में अपने परिवार के गर्भवती महिला का प्रसव कराना पसंद करेंगे.

निरीक्षण के क्रम में ममता वाहन पर भी ध्यान देने की बात उन्होंने कहा. उन्होंने कहा कि गर्भवती महिलाओं को सुरक्षित अस्पताल तक पहुंचाने का एकमात्र साधन ममता वाहन ही है. सीएस ने नवनिर्मित अस्पताल को भी हैंडओवर लेकर समुचित चिकित्सा व्यवस्था बहाल करने की बात कही.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >