कुडू (लोहरदगा) : थाना क्षेत्र के चीरी निवासी एवं इंटर वाणिज्य संकाय में राज्य टॉपर रानी तरनूम को लोहरदगा अंसारी महापंचायत ने गुरुवार को चीरी जाकर सम्मानित किया. अंसारी महापंचायत के जिलाध्यक्ष आलमीन अंसारी ने कहा कि मुसलिम समाज में शिक्षा के प्रति जागरूकता आना एवं समाज के एक गरीब बच्ची का स्टेट टॉपर बनना इस बात का संकेत है कि शिक्षा के प्रति जागरूकता आयी है. समाज जागरूक होगा एवं अपने हक एवं अधिकार के लिए आगे आयेगा. मौके पर जिलाध्यक्ष ने हर संभव सहायता का आश्वासन दिया.
मौके पर आलमीन अंसारी, शाहिद अंसारी, वारिश अंसारी, रोजामत अंसारी, हाजी सुहेल, मतलुब अंसारी, हाजी इस्माइल, इरशाद अंसारी, शमीम अंसारी, अमरुदीन अंसारी, जहांगीर असांरी, रसीद अंसारी समेत अन्य मौजूद थे.
