सेन्हा-लोहरदगा : थाना क्षेत्र के बक्सीडीपा में खाली खड़ा बॉक्साइट ट्रक नंबर जेएच08बी 5789 को अज्ञात लोगों द्वारा जलाने का प्रयास किया गया. जिसमें ट्रक का टायर जल गया. घटना स्थल पर पीएलएफआइ उग्रवादी संगठन ने परचा छोड़ा है. ट्रक घाघरा निवासी बसंत जायसवाल की है. घटना के संबंध में थाना प्रभारी रामजी प्रसाद का कहना है कि घटना स्थल पर पाया गया परचा जिसमें पीएलएफआइ अंकित है, ओरजिनल नहीं है.
स्थानीय बदमाशों द्वारा परचा बनाकर साटा गया है. इस घटना में किसी संगठन का हाथ नहीं लगता. दूसरी ओर सूत्रों का कहना है कि बीमा कंपनी से क्लेम के उद्देश्य से इस तरह की घटना को अंजाम दिया गया है.
