खामियाजा भुगत रहे हैं उपभोक्ता

बिजली विभाग में कर्मियों का टोटा गोपी कुंवर लोहरदगा : जिले में बिजली आपूर्ति की लचर व्यवस्था है. यहां तकनीकी एवं लेखा विभाग में अधिकारियों व कर्मचारियों की घोर कमी है. ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में बिजली के तारों की जजर्र अवस्था, जनप्रतिनिधियों का उदासीन रवैया, उपभोक्ताओं को अनाप-शनाप बिल मिलने के कारण राजस्व उगाही […]

बिजली विभाग में कर्मियों का टोटा

गोपी कुंवर

लोहरदगा : जिले में बिजली आपूर्ति की लचर व्यवस्था है. यहां तकनीकी एवं लेखा विभाग में अधिकारियों व कर्मचारियों की घोर कमी है. ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में बिजली के तारों की जजर्र अवस्था, जनप्रतिनिधियों का उदासीन रवैया, उपभोक्ताओं को अनाप-शनाप बिल मिलने के कारण राजस्व उगाही में कमी आ गयी है. जिले में स्थापित कुटीर एवं अन्य उद्योगों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है.

बेरोजगारी बढ़ रही है. छात्रों का भविष्य बरबाद हो रहा है. शहरी क्षेत्रों में शाम को जब आमजनों की गतिविधि बाजारों में होने का समय होता है, उसी समय बिजली की आंख-मिचौंनी शुरू हो जाती है. जिसके कारण व्यापार भी प्रभावित होता है. ये दीगर बात है कि बिजली व्यवस्था दुरूस्त करने के वायदे चुनावों में सभी राजनीतिक दलों के नेता करते तो हैं. लेकिन नतीजा आज तक नहीं निकल सका है. स्थिति और भी बद से बदतर होते जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >