लोहरदगाः शहरी क्षेत्र के टीपू सुल्तान चौक स्थित पावर बैटरी दुकान में आग लग गयी, जिससे दुकान मालिक साजिद अख्तर को लाखों रुपये का नुकसान हो गया. दुकान मालिक ने बताया कि लगभग 11 बजे टीपू सुल्तान चौक में स्थित मेरी बैटरी दुकान में धुआं निकलते लोगों ने देखा.
लोग वहां पहुंचे, तो देखा कि दुकान में आग लग गयी है, इसके बाद लोगों ने शोर मचाना शुरूकिया, साथ ही इसकी जानकारी मुङो भी दी. आसपास के लोगों के प्रयास से आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया. तब आग पर काबू पाया गया. संयोगवश अन्य दुकान में आग की लपेटे नहीं पहुंच सकी. आग लगने के कारणो में शार्ट सर्किट का अनुमान लगाया जा रहा है.
