सेन्हा-लोहरदगा : सेन्हा थानान्तर्गत छह माह पूर्व शादी का झांसा देकर एक नाबालिग लड़की के साथ यौन संबंध बनाने का मामला प्रकाश में आया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार मेढ़ो निवासी बंदे उरांव का पुत्र लक्ष्मण उरांव गांव के ही नाबालिग लड़की के साथ शादी का प्रलोभन देकर यौन संबंध बनाता रहा.
शादी की बात करने पर लड़के द्वारा इंकार करने के बाद पीड़ित लड़की ने सेन्हा थाना में कांड संख्या 32/14 धारा 376 के तहत मामला दर्ज किया गया. खबर लिखे जाने तक आरोपी फरार है.
