बिजली की चपेट में आया चोर

लोहरदगा : चोरी करने की नियत से घर में घुसा युवक बिजली की तार की चपेट में आ गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. मामला लोहरदगा थाना क्षेत्र के कचहरी रोड बाबा मठ के पास की है. यहां नंद किशोर साहू ने लोहरदगा थाना को लिखित रूप से सूचित किया है कि […]

लोहरदगा : चोरी करने की नियत से घर में घुसा युवक बिजली की तार की चपेट में आ गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. मामला लोहरदगा थाना क्षेत्र के कचहरी रोड बाबा मठ के पास की है. यहां नंद किशोर साहू ने लोहरदगा थाना को लिखित रूप से सूचित किया है कि उनके मकान में रात्रि लगभग 1:30 बजे छत पर किसी के चलने की आवाज आयी.

नंदकिशोर ने उपर जाकर देखा कि बिजली के तार में रोशनी हुआ और किसी के छत से गिरने की आवाज आयी. मकान मालिक ने घबरा कर आसपास के लोगों को फोन करते हुए बाहर निकला तो देखा कि घर के बाहर लगे एक ट्रक के बगल में एक व्यक्ति छुपा हुआ है. जब लोगों ने उससे पूछताछ की तो मालूम हुआ कि उसका नाम शकील अंसारी (पिता सफीक अंसारी)रामपुर रुगड़ी टोला का निवासी है. उसने बताया कि वह घर में चोरी की नियत से अपने गांव के एखलाख अंसारी पिता सुनिल अंसारी एवं छोटू अंसारी पिता मुन्ना अंसारी के साथ छत पर चढ़ा था जिसमें बिजली के तार के चपेट में आने से वह झुलस कर गिर गया. उसके गिरने के बाद गांव के दोनो लड़के भाग गये. घायल का इलाज सदर अस्पताल लोहरदगा में इलाज चल रहा है. इस संबंध में कांड संख्या 28/14 भादवी 379, 511 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस अन्य दो युवक की तलाश कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >