बालूमाथ. अर्पिता महिला मंडल के मार्गदर्शन में मगध-संघमित्रा कोल परियोजना की महिला समिति ने शनिवार को प्राथमिक विद्यालय देवलगड़ा में सामाजिक जिम्मेदारी निभायी. भीषण गर्मी को देखते हुए विद्यालय में पंखे, ट्यूबलाइट और बल्ब लगवाये गये. समिति की अध्यक्ष श्वेता कुमारी के नेतृत्व में 25 बच्चों के बीच स्कूल बैग, किट और फल वितरित किये गये. सदस्यों ने बच्चों को स्वच्छता और नियमित स्कूल आने के लिए प्रेरित किया. मौके पर श्वेता कुमारी, प्रवीला सिन्हा, पम्मी कुमारी, निशा सिन्हा, रीना कुमारी व दीप्ति चटोराज मौजूद थीं. एंजेल पब्लिक स्कूल में महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती मनी
बालूमाथ. स्थानीय एंजेल पब्लिक स्कूल में शनिवार को महान समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले की 200वीं जयंती श्रद्धापूर्वक मनायी गयी. इस मौके पर शिक्षक-शिक्षिकाओं और बच्चों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया. विद्यालय के निदेशक रवि कुमार मालाकार ने महात्मा फुले के जीवन संघर्षों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनके बताये मार्ग पर चलकर ही समाज में समानता और प्रगति संभव है. प्राचार्या हरीतिमा भारती ने कहा कि महात्मा फुले ने अंधविश्वास और रूढ़िवादी सोच के विरुद्ध आवाज उठाकर समाज को नयी दिशा दी. उन्होंने विशेषकर महिला शिक्षा और समान अधिकारों के लिए जो कार्य किये, वे आज भी प्रेरणादायक हैं. मौके पर संतोष कुमार, अनुराग सिंह, मनोज कुमार, शोभा वर्मा, खुशबू कुमारी आदि मौजूद थे.
