ग्रामीणों ने सीएमपीडीआइ की कोयला जांच कार्य का विरोध किया

ग्रामीणों ने सीएमपीडीआइ की कोयला जांच कार्य का विरोध किया

लातेहार ़ सदर थाना क्षेत्र के गोवा गांव में मंगलवार की सुबह ग्रामीणों ने उस समय हंगामा कर दिया जब सीएमपीडीआइ के कर्मी कोयला जांच के लिए गांव पहुंचे. ग्रामीणों ने जांच कार्य का कड़ा विरोध करते हुए बोरिंग कार्य को रोक दिया. उनका कहना था कि बिना पूर्व सूचना और ग्रामसभा के अनुमोदन के उनके खेतों व भूमि पर जबरन जांच कार्य कराया जा रहा है. ग्रामीण बाबूलाल उरांव, उमेश सिंह, चिपुर साव, राजेश ठाकुर, सुरेंद्र सिंह, रामपाल सिंह, पंकज प्रसाद ने बताया कि गांव में न तो कोई ग्रामसभा हुई है और न ही रैयतों को जांच कार्य के बारे में काेई जानकारी दी गयी है. ग्रामीणो ने आरोप लगाया कि सीएमपीडीआइ के कर्मी अचानक गांव में बोरिंग मशीन लेकर पहुंच जाते हैं और मनमाने तरीके से भूमि पर जांच शुरू कर देते हैं. ग्रामीणों ने कहा कि यह पूरी प्रक्रिया पारदर्शिता के बिना हो रही है. जिससे स्थानीय लोगों में आक्रोश है. ग्रामीणों ने आशंका जतायी कि यदि यहां कोलियरी खोली जाती है तो उनके समक्ष विस्थापन की समस्या खड़ी हो जायेगी. उन्होंने स्पष्ट कहा कि जब तक ग्रामसभा आयोजित कर सभी रैयतों की सहमति नहीं ली जाती, तब तक कोई भी जांच या बोरिंग कार्य नहीं करने दिया जायेगा. मौके पर काफी संख्या में महिला तथा पुरुष ग्रामीण एकजुट होकर विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए और अधिकारियों से जांच कार्य रोकने की मांग की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >