ट्रक ने ऑटो में मारा धक्का, दो बहनें गंभीर

ट्रक ने ऑटो में मारा धक्का, दो बहनें गंभीर

बालूमाथ़ रांची-चतरा मुख्य मार्ग पर प्रखंड मुख्यालय स्थित मुरपा मोड़ के समीप शुक्रवार को एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने ऑटो को जोरदार धक्का मार दिया. इससे ऑटो में सवार दो बहों गंभीर रूप से घायल हो गयीं. घायलों में आयुषी कुमारी व अंशु कुमारी (दोनों पिता अर्जुन तुरी) (ग्राम चेताग,बालूमाथ) शामिल हैं. जानकारी के अनुसार दोनों बहनें ऑटो से बालूमाथ से चंदवा-टोरी रेलवे स्टेशन जा रही थी. इसी दौरान मुरपा मोड़ के पास विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो में जोरदार धक्का मार दिया. इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गयीं. घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को उपचार के लिए बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. यहां डॉ सुरेंद्र कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया. हाथी प्रभावित क्षेत्रों में वन विभाग ने चलाया जागरूकता अभियान

बारियातू़ लातेहार वन विभाग की पहल पर प्रखंड के मंजुआखांड़, मतकोमा, हेठार, बारीबाद, रूद समेत अन्य हाथी प्रभावित क्षेत्र में शुक्रवार को जागरूकता व प्रशिक्षण अभियान चलाया गया. वन विभाग की टीम ने किसानों, ग्रामीणों को प्रशिक्षित व जागरूक किया. अभियान में हाथी भगाने में विशेषज्ञ मानी जाने वाली बंगाल टीम के भारत महतो भी मौजूद थे. उन्होंने बताया कि हाथियों के व्यवहार को समझना, सही समय पर सही कदम उठाना व सामूहिक रूप से सतर्क रहना ही बचाव का प्रभावी तरीका है. हाथियों से दूरी बनाने, गांव में प्रवेश होने पर व्यवस्थित प्रतिक्रिया देने, परिवार, घर व खेतों की सुरक्षा करने व मशाल निर्माण की विधि के तरीके बताये. टीम ने बताया कि हाथियों को उकसाने, शोर मचाने व अकेले उनका सामना करने से बचना चाहिए. वन विभाग के कर्मी मंगल सिंह ने भी हाथियों से बचने के कई उपाये बताये. मौके पर कई ग्रामीण मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >