हेरहंज. प्रखंड अंतर्गत होंजर नदी पर बन रहे पुल निर्माण कार्य स्थल से सरिया चोरी की घटना सामने आयी है. इस संबंध में कार्य करा रहे मुंशी ने बताया कि गुरुवार की रात अज्ञात लोगों ने पुल निर्माण कार्य स्थल से 28 एमएम के करीब 20 सरिया की चोरी कर ली. उक्त पुल निर्माण कार्य जेपी कंस्ट्रक्शन कंपनी द्वारा कराया जा रहा है. पुल की कुल लंबाई करीब 130 मीटर की है. घटना के बाद मुंशी ने मामले की जानकारी हेरहंज थाना को दी है. घटना के बाद से निर्माण कार्य से जुड़े लोगों में चिंता का माहौल है. चोरी की इस घटना से निर्माण कार्य भी प्रभावित होने की आशंका है, साथ ही सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे है. ज्ञात हो कि यह पुल क्षेत्र के आवागमन को सुगम बनाने के लिए महत्वपूर्ण है. इसके बारिश के पूर्व नहीं बनने से एक बड़ी आबादी बरसात में परेशान होगी. स्थानीय पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में लगी है.
पुल निर्माण कार्य स्थल से सरिया की चोरी
पुल निर्माण कार्य स्थल से सरिया की चोरी
