लातेहार. जिला मुख्यालय में संचालित जिला मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. मौके पर इस वर्ष जैक 10 वीं बोर्ड मेंं विद्यालय के टॉप 5 छात्र-छात्राओ को सम्मानित किया गया. मौके पर विद्यालय की प्राचार्य तृप्ति भारती ने कहा कि परिश्रम से हर राह आसान होती है. उन्होंने कहा कि सफलता प्राप्त करने के लिए परिश्रम के अलावा कोई विकल्प नहीं है. जो दृढ़ निश्चय के साथ अध्ययन करते हैं, सफलता उन्हें अवश्य मिलती है. कम अंक लाने वाले छात्रों की हौसला अफजाई करते हुए उन्होंने कहा कि कम या अधिक अंक किसी की सफलता का आकलन नहीं हो सकता है. अंक किसी व्यक्ति की पूरी क्षमता या भविष्य की सफलता को तय नहीं करते. कई बार ऐसा देखा गया है कि जो छात्र पढ़ाई में औसत या कम अंक लाते हैं, वे आगे चलकर अपने मेहनत, आत्मविश्वास और सही अवसरों के कारण बहुत बड़ी सफलता हासिल करते हैं. कार्यक्रम को विद्यालय प्रबंधक पीके गुप्ता ने सफलता के कई मंत्र दिये. इस दौरान जिला टॉपर करण कुमार के अलावा प्रीतम कुमार गुप्ता, उज्जवल कुमार सोनी, प्रीतम कुमार व नेहा कुमार को विद्यालय प्रबंधन ने स्मृति चिन्ह, प्रमाण पत्र व अन्य उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया. मौके पर शिक्षक नरेंद्र पांडेय, दशरथ सिंह, एवलिन मिंज, सौम्या मिश्रा, आकृति कुमारी, अभय पाठक व रूपेश सर समेत सभी शिक्षक उपस्थित थे.
परिश्रम से हर राह आसान होती है: तृप्ति भारती
परिश्रम से हर राह आसान होती है: तृप्ति भारती
