छप्पर काट कर दुकान में चोरी की घटना को दिया अंजाम

छप्पर काट कर दुकान में चोरी की घटना को दिया अंजाम

बरवाडीह.थाना क्षेत्र के मोरवाई कला गांव में एक दुकान में अज्ञात चोरों ने एक दुकान में चोरी की घटना को अंजाम दिया है. घटना के संबंध मे मिली जानकारी के अनुसार मोरवाई कला निवासी जयप्रकाश गुप्ता की दुकान मे देर रात चोरों ने दुकान के ऊपर बने छप्पर को काटकर अंदर प्रवेश किया और दुकान में रखे करीब एक लाख रुपये नगद व कुछ सामान लेकर फरार हो गए. घटना की जानकारी शुक्रवार सुबह उस समय हुई जब दुकान मालिक अपनी दुकान खोलने अपनी घर से दुकान पहुंचे. दुकान का छप्पर कटा हुआ और अंदर का सामान बिखरा देख उनके होश उड़ गए. इसके बाद उन्होंने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी. घटना स्थल पहुंच कर पुलिस आवश्यक कार्रवाई करते हुई चोरों की धर पकड़ हेतु अभियान शुरू कर दिया है. इस चोरी की घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है. बहुत दिनों बाद हुई इस चोरी की वारदात से लोगों में दहशत का माहौल है. घटना के बाद क्षेत्र के दुकानदारों में भय का माहौल है. लोगों ने पुलिस प्रशासन से जल्द से चोरों की गिरफ्तारी, मामले का खुलासा करने और रात्रि गश्ती बढ़ाने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >