बालूमाथ. प्रखंड में गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत शनिवार को हस्ताक्षर अभियान चलाया गया. इस अभियान के माध्यम से गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग की जा रही है. अभियान में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए. अपने हस्ताक्षर कर मांग पर समर्थन जताया. इस संबंध में सुदामा प्रजापति ने बताया कि 27 अप्रैल को सभी प्रखंड में राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम प्रार्थना पत्र स्थानीय अधिकारियों को सौंपे जायेंगे. 27 जुलाई को जिला मुख्यालय में उपायुक्त को आवेदन दिया जायेगा. 27 अक्टूबर को रांची में राज्यपाल और मुख्यमंत्री के माध्यम से यह मांग रखी जायेगी. बताया कि 27 फरवरी 2027 को देश की राजधानी दिल्ली में केंद्र सरकार को भी ज्ञापन सौंपा जायेगा. मौके पर हेमंत प्रजापति, सचिन साहू, आनंद यादव, नितिन साहू, अभिषेक साहू, चंदन कुमार, अंकित कुमार समेत कई लोग उपस्थित थे.
गो सम्मान आह्वान अभियान को लेकर हस्ताक्षर अभियान
गो सम्मान आह्वान अभियान को लेकर हस्ताक्षर अभियान
