बेतला़ बरवाडीह प्रखंड के केचकी पंचायत अंतर्गत हड़पड़वा स्थित दैनदाहा डैम के जीर्णोद्धार कार्य में अनियमितता को लेकर उपजा विवाद फिलहाल शांत हो गया है. ग्रामीणों द्वारा विरोध प्रदर्शन कर काम बंद कराये जाने के बाद गुरुवार को लघु सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता महेंद्र सिंह योजना स्थल पर पहुंचे. उन्होंने स्थानीय लोगों के साथ बैठक कर उनकी शिकायतों को सुना और कार्यों में पूरी पारदर्शिता बरतने का आश्वासन दिया. अनुश्रवण समिति का गठन : सहायक अभियंता ने बताया कि 38 लाख रुपये की लागत से डैम का कायाकल्प होना है. इसमें बांध की मिट्टी भराई, नहर व स्पीलवे की मरम्मत जैसे महत्वपूर्ण कार्य शामिल हैं. योजना की निगरानी के लिए एक अनुश्रवण समिति का गठन किया गया है, जिसमें संजय सिंह को अध्यक्ष, अनिल प्रसाद को सचिव और विनोद ओझा को कोषाध्यक्ष बनाया गया है. इंजीनियर ने स्पष्ट किया कि समिति की देखरेख में ही अब आगे का काम सुचारू रूप से शुरू कराया जायेगा. निर्माण कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं : ग्रामीणों ने दोटूक कहा कि निर्माण कार्य में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. उन्होंने डैम को इलाके की ””””लाइफ लाइन”””” बताते हुए कहा कि यह केचकी और आसपास के क्षेत्रों की सिंचाई का मुख्य आधार है. बैठक में सभी ने सर्वसम्मति से गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने पर सहमति जतायी.
दैनदाहा डेम जीर्णोद्धार कार्य का अवरोध खत्म, विभागीय इंजीनियर ने की ग्रामीणों के साथ बैठक
दैनदाहा डेम जीर्णोद्धार कार्य का अवरोध खत्म, विभागीय इंजीनियर ने की ग्रामीणों के साथ बैठक
