गाजे-बाजे के साथ निकाली गयी शिव बारात

प्रखंड मुख्यालय समेत ग्रामीण क्षेत्र में महाशिवरात्रि का त्योहार धूमधाम से मनाया गया.

फोटो : 26 चांद 1 : शिवालय में पूजन करते श्रद्धालु.

प्रतिनिधि

चंदवा. प्रखंड मुख्यालय समेत ग्रामीण क्षेत्र में महाशिवरात्रि का त्योहार धूमधाम से मनाया गया. बुधवार की तड़के से ही सभी शिवालय में भोले शंकर की पूजा की धूम रही. लोगों ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया. शहर में प्रखंड कॉलोनी स्थित शिव मंदिर, थाना टोली स्थित शिव मंदिर, थाना परिसर शिव मंदिर, बुध बाजार शिव मंदिर, नेताजी सुभाष चौक स्थित श्री विश्वनाथ शिव मंदिर, महादेव मंडा, श्री राम चौक स्थित शिव मंदिर, गायत्री मंदिर परिसर स्थित श्री महाकाल मंदिर, नगर ग्राम स्थित श्री शिव मंदिर, गुलायची धाम के अलावे ग्रामीण इलाकों में भी शिवालयों में भगवान शंकर की पूजा विधि विधान से की गयी. इस दौरान शिवालयों को सजाया-संवारा गया था. विद्युत सज्जा भी की गयी थी. हिंदू उत्सव समिति द्वारा शाम में श्री महाकाल मंदिर से भव्य शिव बारात निकाली गयी. नाचते-गाते लोगों ने पूरे शहर का भ्रमण किया. वापस मंदिर परिसर में शिव विवाह का आयोजन किया गया. इसमें बड़ी संख्या में महिला, युवती व अन्य श्रद्धालु मौजूद थे. विवाह के बाद समिति के ओर से यहां भंडारा का आयोजन किया गया. गुलायची मंदिर परिसर से भी शिव बारात निकाली गयी. यह सरलाही गांव स्थित पहाड़ी पर माता पार्वती मंदिर पहुंची. यहां धूमधाम से श्री शिव-पार्वती का विवाह संपन्न हुआ. भंडारा का आयोजन भी किया गया. मंदिर समिति के लोगों ने तमाम बारातियों का स्वागत किया. बुध बाजार स्थित शिव मंदिर से भी भूत-प्रेत के वेश में बच्चे बाराती नाचते-गाते धूम मचाते निकले. थाना टोली शिव मंदिर परिसर पहुंचे. यहां मंदिर समिति के लोगों ने बारातियों का स्वागत किया. वापस बुधबाजार शिव मंदिर में जयमाला के बाद विधि-विधान से श्री शिव-पार्वती का विवाह संपन्न हुआ. सभी शिवालय में भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया था. रात भर लोग भजन में मंत्र मुग्ध रहे. शहर समेत ग्रामीण इलाकों का माहौल भक्तिमय बना रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >