बिजली को लेकर जमीन समाधि सत्याग्रह संपन्न

बिजली को लेकर जमीन समाधि सत्याग्रह संपन्न

चंदवा. कामता के चटुआग गांव के लोगों द्वारा बिजली सुविधा बहाल कराने की मांग को लेकर चल रहे जमीन समाधि सत्याग्रह चौथे दिन शुक्रवार को संपन्न हो गया. आंदोलन स्थल पर पहुंचे बिजली विभाग के बिरसा उरांव, बिजली कर्मी मो. अली, केबल का काम कर रही कंपनी के संवेदक अशोक यादव व पंकज कुमार ने पंसस अयुब खान, मुखिया नरेश भगत व ग्रामीणों से वार्ता की. एक सप्ताह के भीतर खंभा, केबल व आवश्यकता के अनुसार ट्रांसफाॅरर्मर लगाने का आश्वासन दिया. इसके बाद आंदोलन समाप्त किया गया. इससे पूर्व विभाग के कार्यपालक अभियंता राजदेव मेहता व पंसस अयुब खान ने दूरभाष पर बातचीत की. शीघ्र कार्य शुरू करवाने की बात कही गयी. विभाग के लोगों को ग्रामीणों ने ज्ञापन भी सौंपा. इसमें चटुआग के अठुला, कारीटोंगरी, उबका पानी, परहिया टोला, लोहराही, पोक्या, चोरझरीया, पुरमपनियां, भेलवाही, बगडेगवा समेत अन्य टोलों में सर्वे कर पोल व केबल लगाने की मांग की गयी है. मौके पर कई ग्रामीण मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >