तसवीर-26 लेट-7 क्षतिग्रस्त कार, लेट-8 घायल सांसद लातेहार. सदर थाना क्षेत्र के एनएच-75 पर होटवाग गांव में मां वैष्णवी पेट्रोल पंप के पास बुधवार की अहले सुबह लगभग चार बजे राज्यसभा सांसद महुआ मांझी की कार (जेएच01एएम-1222) दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. जिसमें सवार सांसद महुआ मांझी, पुत्र सोमबीत मांझी, पुत्रवधु कृति श्रीवास्तव मांझी व चालक भूपेंद्र बासकी घायल हो गये. घटना के संबंध में स्थानीय निवासी सह लातेहार जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष अमित यादव ने बताया कि सांसद महुआ मांझी कुंभ से स्नान कर रांची लौट रही थीं. इसी दौरान कार अनियंत्रित होकर होटवाग गांव के पास पेट्रोल पंप के सामने सड़क के किनारे एक खड़े ट्रक से टकरा गयी. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे. इसके बाद सड़क दुर्घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना प्रभारी दुलड़ चौड़े घटना स्थल पहुंचे. उन्होंने सभी घायलों को एंबुलेंस से लातेहार सदर अस्पताल लाया गया. यहां डॉ सुनील भगत ने सभी का प्राथमिक इलाज किया. इसके बाद सांसद महुआ मांझी को बेहतर इलाज के रांची रेफर कर दिया गया. इस सड़क दुघर्टना में उनके हाथ और शरीर पर कई जगह चोट लगी हैं. जबकि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है. मां वैष्णवी पेट्रोल पंप के संचालक रघुवीर यादव ने बताया कि कार सांसद का पुत्र चला रहा था और शायद नींद आने की वजह से यह घटना हुई है. उन्होंने बताया कि सांसद के अलावा कार में सवार अन्य लोगों को हल्की चोट लगी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
