आधे घंटे बंद रहा रेलवे फाटक, लोगों ने किया हंगामा

बरकाकाना-बरवाडीह रेलखंड में टोरी रेलवे जंक्शन के पूर्वी केबिन पर स्थित रेलवे समपार फाटक का बैरियर बुधवार दोपहर तकनीकी खराबी के कारण करीब आधे घंटे तक नहीं खुल पाया.

चंदवा़

बरकाकाना-बरवाडीह रेलखंड में टोरी रेलवे जंक्शन के पूर्वी केबिन पर स्थित रेलवे समपार फाटक का बैरियर बुधवार दोपहर तकनीकी खराबी के कारण करीब आधे घंटे तक नहीं खुल पाया. बैरियर नहीं खुलने के कारण फाटक के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गयी. जाम में यात्री बस, एंबुलेंस के अलावा अन्य वाहन फंसे रहे. इस वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा. इस दौरान लोगों ने वहां जम कर हंगामा किया. सूचना मिलने पर टोरी रेल कर्मियों की टेक्निकल टीम क्रॉसिंग स्थल पर पहुंची. काफी मशक्कत के बाद उन्होंने तकनीकी खराबी को दूर किया. फाटक खुलने के बाद आवागमन सामान्य हो गया. रेल कर्मियों ने बताया कि बैरियर पाइप की लॉकिंग सिस्टम में तकनीकी खराबी आयी थी, इस वजह से उक्त परेशानी हुई.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >