नगर भ्रमण व भंडारा के साथ प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम संपन्न

नगर भ्रमण व भंडारा के साथ प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम संपन्न

चंदवा. प्रखंड के कामता पंचायत अंतर्गत कुजरी ग्राम में नव-निर्मित शिव-हनुमान मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम सोमवार को वैदिक विधि-विधान के साथ संपन्न हो गया. छह दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान के अंतिम दिन आयोजित कार्यक्रमों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी. पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में डूबा रहा. अंतिम दिन सोमवार को प्रातः पूजा-अर्चना की गयी. इसके पश्चात विधिवत प्रतिमा का नगर भ्रमण कराया गया. मंदिर परिसर से निकली प्रतिमा यात्रा गांव के विभिन्न प्रमुख स्थल कामता महावीर मंदिर, देवी मंडप, श्रीराम मंदिर हरैया, ठाकुरबाड़ी, महावीर मंदिर रेलवे कॉलोनी होते हुए गुलायची बाबा मंदिर तक पहुंची. जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर प्रतिमा का स्वागत किया. इसके बाद यात्रा पुनः मंदिर परिसर पहुंची. मंदिर परिसर में आचार्य धीरेंद्र पाठक के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच प्राण प्रतिष्ठा के बाद हवन की पूर्णाहुति दी गयी. यजमान के रूप में रमेश साव सपत्नीक, विजय जायसवाल सपत्नीक, राजकुमार सोनी सपत्नीक एवं प्रभु साव सपत्नीक ने प्रमुख रूप से अनुष्ठानों में भाग लिया. कार्यक्रम के समापन पर विशाल भंडारा का आयोजन किया गया. आयोजन को सफल बनाने में समिति के लाल राघवेंद्र नाथ शाहदेव, आलोक कुमार, बबलू सोनी, सूरज कुमार, राजू कुमार, शंकर साव, विकास कुमार, सीताराम कुमार, मजनू साव, प्रदीप साव, प्रकाश कुमार व ग्रामवासियों का सराहनीय योगदान रहा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >