हर बूंद बचाने का लिया संकल्प

जल संरक्षण की जरूरत और जागरूकता को लेकर शुरू किये गये अभियान जल पखवाड़ा के तहत के बुधवार को शहर के मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय के प्रातः कालीन प्रार्थना सभा में शपथ लिया गया

प्रतिनिधि, लातेहार जल संरक्षण की जरूरत और जागरूकता को लेकर शुरू किये गये अभियान जल पखवाड़ा के तहत के बुधवार को शहर के मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय के प्रातः कालीन प्रार्थना सभा में शपथ लिया गया. विद्यालय के इको क्लब के प्रभारी विजय कुमार ने विद्यालय परिवार को जल के महत्व से अवगत कराया और जल शपथ दिलायी. इसके तहत छात्रों को जल संचय और पानी का समझदारी से इस्तेमाल करने की आदत डालने की बात कही गयी. पानी बेकार नहीं बहाने व हर बूंद बचाने की कोशिश करने का संकल्प लिया गया. दूसरों को भी पानी बचाने के लिए प्रेरित करने की अपील छात्रों से की गयी. विद्यालय की प्राचार्य तृप्ति भारती ने बताया कि यह पखवाड़ा 16 से 30 अप्रैल तक मनाया जायेगा. उन्होंने कहा कि जल के बिना हम जीवन की कल्पना नहीं कर सकते हैं. जल का संरक्षण बहुत ही जरूरी है और प्रार्थना सभा में छात्रों को इसके लिए प्रेरित व जागरूक किया गया. उन्होंने कहा कि छोटे-छोटे प्रयास कर ही हम पानी बचा सकते हैं. इसकी शुरुआत घर से भी की जा सकती है. बढ़ते प्रदूषण, जनसंख्या वृद्धि और जलवायु परिवर्तन के कारण जल एक सीमित संसाधन बन गया है. आगे कहा कि जल संरक्षण, जल की बर्बादी को रोकने और भविष्य के लिए जल की उपलब्धता सुनिश्चित करना जरूरी है. जल की प्रत्येक बूंद हमारे लिए कीमती है. इसे बचाने का प्रयास किया जाना चाहिए. औद्योगीकीकरण एवं शहरीकरण के कारण कुओं तथा तालाबों में लगातार पानी की कमी होती जा रही है और भूमिगत जल का स्तर गिर रहा है. यह भविष्य में जल संकट का कारण बन सकती है. जल संकट से बचने के लिए जल संरक्षण आवश्यक है. मौके पर विद्यालय के वरीय शिक्षक नरेंद्र कुमार पांडेय, दशरथ सिंह, रोशन लकड़ा, एवलिन कुजूर, संतोष कुमार पासवान सहित सभी शिक्षक और शिक्षकेतर कर्मी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEEPAK

DEEPAK is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >