समिति के 50 वें वर्षगांठ पर सम्मान समारोह का आयोजन

समिति के 50 वें वर्षगांठ पर सम्मान समारोह का आयोजन

बरवाडीह. प्रखंड के गढ़वाटांड़ रामनवमी पूजा समिति के 50 वें वर्षगांठ पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इस दौरान प्रखंड के प्रबुद्ध नागरिकों, अधिकारियों, कमेटी के सभी सदस्यों व गणमान्य सदस्यों को अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया गया. उक्त कार्यक्रम का आयोजन गढ़वाटांड़ पूजा अखाड़ा परिसर में किया गया. इस दौरान जिप सदस्य संतोषी शेखर, सीओ लवकेश सिंह, कांग्रेस स्टेट कोऑर्डिनेटर विजय बहादुर सिंह, नसीम अंसारी, मुखिया कालो देवी, एसआइ राजन अधिकारी, प्रिंस राज गुप्ता, संतोष चंद्रा, उप प्रमुख वीरेंद्र जयसवाल, परवीन कुमार, लक्ष्मण मिस्त्री, प्रेम कुमार सिंह, कमलेश कुमार सिंह, अवधेश मेहरा, बलराम सिंह व गोपाल राजवंशी समेत कई लोगों को अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया गया. मौके पर वक्ताओं ने रामनवमी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए समाज में आपसी भाईचारा, एकता और सहयोग की भावना को मजबूत करने पर जोर दिया. पूजा समिति के सदस्यों ने बताया कि इस तरह के आयोजन का उद्देश्य उत्कृष्ट योगदान देने वाले लोगों का उत्साहवर्धन करना है. ऑटी खेता में नया हॉल्ट स्टेशन खोलने की कवायद तेज

बरवाडीह. बरकाकाना-बरवाडीह रेलखंड के हेहेगड़ा और कुमंडीह स्टेशन के बीच ऑटी खेता में नया हॉल्ट स्टेशन खोलने की प्रक्रिया तेज हो गयी है. चतरा सांसद कालीचरण सिंह के प्रस्ताव पर धनबाद रेल मंडल ने सकारात्मक पहल करते हुए विस्तृत रिपोर्ट मांगी है. रेलवे द्वारा जारी पत्र के अनुसार, प्रस्तावित हॉल्ट के निर्माण की कुल लागत, संचालन संबंधी व्यवहार्यता, तकनीकी बाधाओं और यात्री ट्रेनों के ठहराव पर आने वाले संभावित खर्च का आकलन किया जा रहा है. इसमें विद्युत (टीआरडी) और स्टेशन परिचालन के अन्य वित्तीय पहलुओं पर भी रिपोर्ट मांगी गयी है. भाजपा नेता सह जिप सदस्य कन्हाई सिंह ने बताया कि सांसद के इस प्रयास से स्थानीय ग्रामीणों में रेल सुविधा को लेकर नयी उम्मीद जगी है. हॉल्ट बनने से क्षेत्र के हजारों लोगों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >