गुमला. पालकोट थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में 75 वर्षीय दिव्यांग वृद्ध महिला की मौत हो गयी. मृतका की पहचान गोजाबन टोली निवासी मारियाना मिंज के रूप में हुई है. मृतका के भाई सिल्वेस्टर मिंज ने बताया कि पालकोट बाजार में चना बेच कर अपना जीवन-यापन करती थी. शाम को वह रोज की तरह चना बेच कर अपने घर लौट रही थी. इस दौरान विलिंगबिरा रोड स्थित उनके घर के पास पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी. हादसे में मारियाना मिंज और बाइक चालक सुकरा राम दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये. स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से दोनों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, पालकोट ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर देखते हुए दोनों को सदर अस्पताल, गुमला रेफर किया गया. सदर अस्पताल में जांच के बाद डॉक्टरों ने मारियाना मिंज को मृत घोषित कर दिया. वहीं, सुरसांग निवासी बाइक चालक सुकरा राम का इलाज जारी है.
बाइक की टक्कर से वृद्ध महिला की मौत, चालक गंभीर
बाइक की टक्कर से वृद्ध महिला की मौत, चालक गंभीर
