कम राशन बांटने वाले डीलरों को एमओ ने दी चेतावनी

कम राशन बांटने वाले डीलरों को एमओ ने दी चेतावनी

चंदवा़ प्रखंड कार्यालय सभागार में गुरुवार को बीडीओ चंदन प्रसाद की अध्यक्षता में आपूर्ति विभाग की समीक्षा बैठक हुई. इसमें मुख्य रूप से आपूर्ति पदाधिकारी (एमओ) मोनू कुमार पंडित मौजूद थे. बैठक में अप्रैल माह के राशन वितरण की समीक्षा के दौरान कई दुकानदारों द्वारा लक्ष्य के अनुरूप खाद्यान्न वितरण नहीं किये जाने पर अधिकारियों ने कड़ी नाराजगी जतायी. लापरवाही पर होगी कार्रवाई, पारदर्शिता का निर्देश : एमओ श्री पंडित ने कम वितरण करने वाले डीलरों को चेतावनी देते हुए कहा कि मई माह में शत-प्रतिशत वितरण सुनिश्चित करें. उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्राथमिकता है और इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. सभी जविप्र दुकानदारों को ससमय उठाव व वितरण में पूरी पारदर्शिता बरतने का निर्देश दिया गया. साथ ही वितरण में आने वाली समस्याओं की सूचना तत्काल विभाग को देने को कहा गया. स्व-गणना को लेकर किया जागरूक : बैठक के दौरान बीडीओ चंदन प्रसाद ने आगामी जनगणना-2026 को लेकर महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिये. उन्होंने पीडीएस दुकानदारों को स्व-गणना प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि वे अपने क्षेत्र के लाभुकों को इसके प्रति जागरूक करें. बीडीओ ने जोर दिया कि इस राष्ट्रीय कार्य में सबकी सहभागिता जरूरी है, इसलिए दुकानदार लोगों को प्रेरित करें. मौके पर रामकृष्ण मिश्र, श्रीप्रसाद गुप्ता, शाहिद खान, सेठी सिंह, अजय चौधरी, विनय कुमार, संतोष प्रसाद, अनिल गुप्ता, आमोद प्रसाद, गणेश बरई, कलावती देवी, सबिला खातून, प्यारी देवी समेत कई दुकानदार मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >