पीएम श्री कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में नामांकन को लेकर बैठक

पीएम श्री कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में नामांकन को लेकर बैठक

चंदवा़ स्थानीय पीएम श्री कस्तूरबा गांधी आवासीय उच्च विद्यालय परिसर में सत्र 2026-27 के लिए वर्ग छह में छात्राओं के नामांकन को लेकर मंगलवार को बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता बीडीओ चंदन प्रसाद ने की. इसमें चयन समिति के सदस्य के रूप में प्रखंड कल्याण पदाधिकारी, श्रम प्रवर्तक पदाधिकारी, प्रखंड उप प्रमुख अश्विनी मिश्रा, जिला परिषद सदस्य सरोज देवी, सांसद प्रतिनिधि दीपक निषाद, विधायक प्रतिनिधि राजू उरांव, आदर्श रविराज, मो इरशाद, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष मनोज चौधरी व विद्यालय की वार्डन संगीता कुमारी मौजूद थी. सभी सदस्यों ने नामांकन प्रक्रिया से संबंधित मानकों पर गंभीरता से चर्चा की. योग्य छात्राओं के चयन में प्राथमिकता देने पर जोर दिया. बैठक में बताया गया कि वर्तमान सत्र में वर्ग छह में कुल 75 छात्राओं का नामांकन किया जाना है. इसके तहत अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक तथा बीपीएल कोटे के अंतर्गत निर्धारित सीटों पर छात्राओं का चयन होगा. चयन प्रक्रिया को पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न कराने की बात कही गई. मौके पर कस्तूरबा विद्यालय प्रबंधन के सदस्य, बीआरपी प्रतीक सिन्हा समेत अन्य शिक्षकगण मौजूद थे. वाहन जांच अभियान चलाया

बारियातू़ स्थानीय पुलिस ने मंगलवार शाम बस स्टैंड के समीप सुरक्षा को लेकर वाहन जांच अभियान चलाया. इस संबंध में थाना प्रभारी रंजन कुमार पासवान ने बताया कि यह अभियान लातेहार एसपी कुमार गौरव के निर्देश पर चलाया गया़ यातायात नियमों व सुरक्षा को लेकर लोगों की जांच की गयी. इस दौरान मुख्य सड़क से बगैर हेलमेट के गुजरने वाले दर्जनों बाइक सवारों को रोका गया. उन्हें यातायात नियमों की जानकारी दी गयी. ऐसे बाइक सवारों को दुकान से हेलमेट भी खरीदवाया गया व चेतावनी देकर छोड़ा गया. इस दौरान झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक, कई सीएसपी, ज्वेलर्स दुकानों का भी निरीक्षण किया गया. सक्षम दुकानदारों को सीसीटीवी लगाने की बात कही गयी. मौके पर एसआइ अनूप कुमार, जितेंद्र कुमार, छोटू पंडा समेत अन्य पुलिस बल के जवान मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >