चंद्र प्रकाश सिंह की रिपोर्ट
Latehar News: झारखंड के लातेहार जिला मुख्यालय के मेन रोड पर हर घंटे लगते सड़क जाम से शहरवासी परेशान हो गए हैं. खासकर मंगलवार का साप्ताहिक बाजार के दिन सड़क जाम लोगों की परेशानी का कारण बनता है. इस मंगलवार को शहर के जुबली चौक में करीब एक घंटे सड़क जाम लगी रही है.
जुबली चौक और बाजार स्कूल के बीच घंटों जाम, लोग परेशान
आज यानी 28 अप्रैल मंगलवार को करीब 12:30 बजे से डेढ़ बजे तक मुख्य सड़क पर लंबा जाम लगा रहा. भीषण गर्मी में लोग जाम में फंसे रहे और सबसे ज्यादा परेशानी दोपहिया वाहन चालकों और स्कूल वाहनों को हुई. यह जाम अधिकतर जुबली चौक से बाजार स्कूल तक के इलाके में लगता है.
ट्रैफिक व्यवस्था न होने और दुकानदारों की लापरवाही से बढ़ रही समस्या
जुबली चौक और बाजार इलाके में कई बैंक, दुकानें और भीड़भाड़ होने के कारण सड़क पर लगातार जाम की स्थिति बनती है. ट्रैफिक पुलिस की व्यवस्था नहीं होने, सड़क पर वाहन खड़े रहने और दुकानदारों द्वारा सामान बाहर रखने से स्थिति और बिगड़ जाती है. इसके अलावा, जुबली रोड से आने वाले वाहन भी मेन रोड को और व्यस्त कर देते हैं.
यह भी पढ़ें: हजारीबाग: भीषण सड़क हादसे में एयर फोर्स के जवान की दर्दनाक मौत, हैदराबाद से बेटी को देखने आए थे गांव
यह भी पढ़ें: झारखंड ट्रेजरी स्कैम: 31.47 करोड़ की अवैध निकासी, DSP से लेकर सिपाही तक ने एक ही माह में 2-2 बार उठाया वेतन
