पागल कुते ने तीन को काटा, एक रिम्स रेफर

बुधवार को शहर में एक आवारा कुत्ते ने जमकर आतंक मचाया.

प्रतिनिधि

चंदवा. बुधवार को शहर में एक आवारा कुत्ते ने जमकर आतंक मचाया. शहर से सटे तिलैयाटांड़ मोहल्ले में पागल कुत्ते ने दो बच्चों समेत एक युवक को काटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया. घायलों में झामुमो नेता मो. सरफराज की पुत्री अदीबा परवीन (तीन वर्ष), पुत्र मो. इरफान (14 वर्ष) व भाई मो शाहिद आलम शामिल है. जानकारी के अनुसार मो. इरफान व अदीबा परवीन बुधवार की सुबह अपने घर के बाहर खेल रहे थे. इसी दौरान अचानक एक आवारा कुत्ता वहां आ पहुंचा. उसने बच्चों पर हमला कर दिया. यह देख बचाव करने पहुंचे मो. शाहिद को भी कुते ने काटकर घायल कर दिया. कुत्ते के हमले से उक्त तीनों लोग घायल हो गये. तत्काल परिजनों ने तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंदवा पहुंचाया. यहां प्राथमिक उपचार के बाद अदीबा परवीन की गम्भीर स्थिति को देख उसे बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया. कुत्ते के हमले से अदीबा के गर्दन में गम्भीर चोंट आई है. घटना के बाद आसपास के लोगों ने कुते को घेरकर मार डाला.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >