बालूमाथ़ प्रखंड मुख्यालय में महावीर मंडल रामनवमी पूजा समिति के नेतृत्व में भव्य मोटरसाइकिल जुलूस निकाला गया. जुलूस में शामिल लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था. लोग जय श्रीराम, वीर बजरंगबली हनुमान, बजरंग बली की जय समेत अन्य नारे लगा रहे थे. जुलूस का नेतृत्व महावीर मंडल पूजा समिति के अध्यक्ष रौशन साहू ने किया. महावीर मंदिर से शुरू होकर लोग थाना चौक, मुरपा मोड़, दिवाकर नगर, बड़का बालूमाथ, बस स्टैंड टमटमटोला, आंबेडकर मोहल्ला, कुरैशी मोहल्ला, जामा मस्जिद होते चेताग पहुंचे. इसके बाद लोग भामाशाह नगर से महावीर मंदिर पहुंचे. काफी संख्या में लोग पैदल भी जुलूस में शामिल थे. शनिवार को प्रखंड में रामनवमी का जुलूस निकाला जायेगा. मौके पर कृष्णा यादव, शैलेश सिंह, राजेंद्र चावल, अर्जुन साव, रंजीत लाल, ईश्वरी पासवान, सोनू सिंह, विशाल उर्फ गोलू, दिवाकर धोनी, प्रदीप साव, विनोद साव, प्रेम गुप्ता, अखिलेश भोक्ता, अरुण साव, पंचानंद पांडेय, सागर कुमार, रवि सिंह, विवेक सिंह, कैलाश यादव, राजू साव, विनोद साव, सुनील कुमार, उपेंद्र रंगीला, गंगेश्वर यादव समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित थे. सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन मुस्तैद दिखी. भाजपा सदस्यों का प्रशिक्षण आज से
महुआडांड़. प्रखंड मुख्यालय के सरस्वती शिशु मंदिर में शनिवार से पंडित दीनदयाल प्रशिक्षण महाअभियान का आयोजन किया गया है. दो दिनों तक चलने वाले इस अभियान में प्रखंड के भाजपा सदस्यों को प्रशिक्षण दिया जायेगा. उक्त जानकारी मंडल अध्यक्ष प्रशांत कुमार ने दी. उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के प्रभारी मंगल उरांव हैं.
