सड़क सुरक्षा व यातायात व्यवस्था सुदृढ़ रखने के लिए हटाया गया अतिक्रमण

सड़क सुरक्षा व यातायात व्यवस्था सुदृढ़ रखने के लिए हटाया गया अतिक्रमण

लातेहार ़ नगर पंचायत क्षेत्र में सड़क सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने के उद्देश्य से नगर पंचायत के प्रशासक राजीव रंजन के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा रहा है. इस अभियान के तहत नगर पंचायत क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर सड़क किनारे अतिक्रमण कर दुकानों को आगे बढ़ाकर लगाये गये सामानों पर कार्रवाई की जा रही है. अभियान के दौरान सड़क पर अवैध रूप से रखे गये थर्माकोल, प्लास्टिक, तंबाकू, गुटखा सहित अन्य सामग्रियाें को जब्त किया गया. दुकानदार राजेश कुमार, चंदन कुमार, दिलीप प्रसाद, विकास कुमार, संजय प्रसाद एवं टिंकू गुप्ता आदि की दुकान जो नाली के उपर थी व दुकान के बाहर सरकारी भूमि पर रखे गये सामानों को जब्त किया गया. नगर पंचायत द्वारा इन दुकानदारों को सख्त चेतावनी दी गयी कि भविष्य में दोबारा अतिक्रमण पाये जाने पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी. शहर के बानपुर स्थित गायत्री नदी में अवैध रूप से पुल बनाकर किये जा रहे अतिक्रमण को भी तोड़कर स्थल को अतिक्रमण मुक्त किया गया. अभियान के साथ-साथ नगर पंचायत द्वारा सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के ट्रेड लाइसेंस एवं होल्डिंग टैक्स की भी जांच की गयी. जिन दुकानदारों के पास वैध दस्तावेज नहीं पाये गये, उन्हें शीघ्र आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश दिया गया. अभियान में नगर प्रबंधक राजकुमार वर्मा, जया लक्ष्मी भगत, लेखपाल राहुल कुमार व रेवेन्यू इंस्पेक्टर समेत स्पैरो टीम के लीडर आदित्य शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >