प्रमंडल स्तरीय सम्मेलन को सफल बनाने पर चर्चा

प्रमंडल स्तरीय सम्मेलन को सफल बनाने पर चर्चा

लातेहार ़ जिला मुख्यालय के चंदनडीह में सोमवार को झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा की जिला स्तरीय बैठक हुई. जिलाध्यक्ष विश्वनाथ प्रसाद की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में आगामी 17 मई को पलामू प्रमंडल में होने वाले कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की गयी. सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि लातेहार से सैकड़ों कार्यकर्ता इस सम्मेलन में अपनी आवाज बुलंद करने के लिए शामिल होंगे. बैठक में आंदोलनकारियों के मान-सम्मान, नियोजन और पेंशन से जुड़े लंबित मुद्दों पर गहरा रोष व्यक्त किया गया. विश्वनाथ प्रसाद ने सरकार से मांग की कि आंदोलनकारियों को शीघ्र सम्मान देते हुए योग्यता के अनुसार तृतीय एवं चतुर्थ वर्ग के पदों पर नियुक्ति सुनिश्चित की जाये. साथ ही उन्होंने उपायुक्त से जिले के सूचीबद्ध सभी आंदोलनकारियों के लिए सम्मान समारोह आयोजित करने का आग्रह किया. मोर्चा की मजबूती के लिए कई नयी नियुक्तियां की गयीं. रामनाथ भोक्ता (बरियातू) को संयुक्त सचिव, जबकि अनिल मनोहर व बरतु राम को जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया. इसके अतिरिक्त राजू उरांव, इंद्रदेव भगत, दशरथ सिंह और राधिका पासवान समेत कई कार्यकर्ताओं को जिला कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया. मंच संचालन वीरेंद्र ठाकुर ने किया. मौके पर अर्जुन चंद्रवंशी, दयानंद पांडेय, हीरा सिंह, फूलों देवी सहित दर्जनों आंदोलनकारी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >