जंगल में मिला युवक-युवती का शव

जंगल में मिला युवक-युवती का शव

मनिका. थाना क्षेत्र के कोपे गांव के जंगल में शुक्रवार को युवक, युवती का शव बरामद किया गया है. युवक युवती का शव पेड़ से लटका हुआ देखे जाने पर ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस काे दी. सूचना मिलने पर पुलिस मौक पर पहुंची और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए लातेहार सदर अस्पताल भेज दिया है. गांव के जंगल में युवक-युवती का शव मिलने से पूरे गांव में सनसनी फैल गयी. आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे और तरह तरह की चर्चा करने लगे. मृतक की पहचान सुनील सिंह (24) पिता सीताराम सिंह और रिंकी कुमारी (18) पिता शिवकुमार सिंह दोनों ग्राम कोपे के रहने वाले हैं. ग्रामीणो ने बताया कि दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था. दोनों दो मई से घर से गायब थे. मामले को लेकर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >