करंट से गाय व बकरी की मौत

थाना क्षेत्र अंतर्गत सीसीएल प्रभावित क्षेत्र अमरवाड़ीह उर्फ फुलबसिया रेलवे स्टेशन के समीप बुधवार को करंट की चपेट में आने से दो मवेशी की मौत हो गयी.

बारियातू. थाना क्षेत्र अंतर्गत सीसीएल प्रभावित क्षेत्र अमरवाड़ीह उर्फ फुलबसिया रेलवे स्टेशन के समीप बुधवार को करंट की चपेट में आने से दो मवेशी की मौत हो गयी. एक गाय व एक बकरी के मरने से किसान को करीब पचास हजार रुपये का नुकसान हुआ है. पीड़ित किसान विजय यादव ने बताया कि एक दुधारू गाय से ही परिवार का गुजर-बसर चलता था. बुधवार की सुबह गाय को चरने के लिए छोड़ा था. गाय चरते फुलबसिया रेलवे स्टेशन के पीछे पहुंच गयी. यहां रेलवे ने लोहे का खंभा लगाकर तार से घेराबंदी की है. तार में सटने के बाद गाय जमीन पर गिर गयी. कुछ ही देर में उसकी जान चली गयी. गांव के ही प्रमोद यादव ने बताया कि उसकी एक बकरी भी करंट की चपेट में आने से मर गयी. हादसे से दोनों किसान को करीब 50 हजार रूपये का नुकसान हुआ है. दोनों पीड़ित ने उपायुक्त से मदद की गुहार लगायी है. सूचना के बाद सीओ नंदकुमार राम फुलबसिया रेलवे स्टेशन पहुंचे थे. मामले की जांच शुरू कर दी थी. ऐसी घटनाओं पर रोक के लिए रेलवे को बिजली सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने की बात कही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEEPAK

DEEPAK is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >