हेरहंज. नये साल के मौके पर प्रखंड कांग्रेस पार्टी की पहल पर कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के दौरान कड़ाके की ठंड से जूझ रहे गरीब, असहाय, वृद्ध व अस्वस्थ लोगों के बीच कंबल वितरित किया. कार्यक्रम का नेतृत्व प्रखंड अध्यक्ष लाडले खान कर रहे थे. उन्होंने कहा कि ठंड से प्रभावित जरूरतमंदों को राहत पहुंचाने के लिए यह जनहित का कार्य शुरू किया गया है. घर-घर जाकर कांग्रेस कार्यकर्ता जरूरतमंदों को मदद पहुंचा रहे है. जमाल मियां, रंजीत भोक्ता, मीना देवी समेत अन्य कार्यकर्ता ने शुक्रवार को कंबल बांटे. अध्यक्ष श्री खान ने कहा कि आने वाले दिनों में ऐसे जनकल्याणकारी कार्य और भी किये जायेंगे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है