लातेहार ़ जिला समाहरणालय में बुधवार को उप विकास आयुक्त सैय्यद रियाज अहमद की अध्यक्षता में पंचायत शाखा से संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी. समीक्षा के क्रम में 15 वें वित्त आयोग की राशि से संचालित योजनाओं की जानकारी ली गयी. बैठक में विस्तृत रूप से प्रखंडवार संचालित योजनाओं की जानकारी ली गयी एवं अविलंब अपूर्ण योजनाओं को पूर्ण करने का निर्देश दिया गया. बैठक में टाइड एवं अनटाइड फंड के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2023-2024 , 2024–2025 में स्वीकृत योजनाओं की बिंदुवार समीक्षा की गई. इस दौरान योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति, प्रगति की गति एवं शेष कार्यों का आकलन किया गया. डीडीसी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी अपूर्ण योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण किया जाए. उन्होंने स्पष्ट रूप से 31 मई तक सभी लंबित योजनाओं को हर हाल में पूरा करने का निर्देश दिया, ताकि योजनाओं का लाभ समय पर आम जनता तक पहुंच सके. पंचायत ज्ञान केंद्रों के संचालन की समीक्षा के क्रम में डीडीसी ने सभी संबंधित अधिकारियों को पंचायत ज्ञान केंद्रों का सुचारू एवं प्रभावी संचालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. मौके पर अपर समाहर्ता रामा रविदास, डीआरडीए निदेशक प्रभात रंजन चौधरी, जिला पंचायतीराज पदाधिकारी श्रेयांश समेत कई अधिकारी उपस्थित थे.
लंबित योजनाओं को 31 मई तक पूरा करें : डीडीसी
लंबित योजनाओं को 31 मई तक पूरा करें : डीडीसी
