लातेहार ़ झारखंड अधिविध परिषद ने तीनों संकाय का 12 वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है. विज्ञान में प्रोजेक्ट प्लस टू उच्च विद्यालय बारियातु के अनंत कुमार ने 94.2 प्रतिशत अंक लाकर जिला टॉपर बनने का गौरव प्राप्त किया है. वहीं, मो होजेफा ने 92.40 प्रतिशत अंक लाकर दूसरा, अंचल कुमारी ने 92 प्रतिशत अंक लाकर तीसरा स्थान दोनों इंटर कॉलेज बालूमाथ, अपग्रेड हाई स्कूल गणेशपुर की पूजा कुमारी ने 91 प्रतिशत अंक लाकर चौथा, इंटर कॉलेज बालूमाथ की अनुष्का कुमारी व अपग्रेड हाई स्कूल गणेशपुर के समवेद सुमन ने 90.80 प्रतिशत अंक लाकर पाचवां स्थान प्राप्त किया है. वाणिज्य संकाय में प्रोजेक्ट प्लस टू हाई स्कूल बारियातु कुमार अंचल ने 92.40 प्रतिशत अंक लाकर जिला टॉपर बने. संत तेरेसा बालिका प्लस टू उच्च विद्यालय की रोशनी आरा ने 83.20 प्रतिशत अंक लाकर दूसरा, अपग्रेड प्लस टू हाई स्कूल कुमंडीह के किशन कुमार ने 83 प्रतिशत अंक लाकर तीसरा, राजकीयकृत प्लस टू उच्च विद्यालय बरवाडीह की सौम्या राज ने 82.40 प्रतिशत अंक लाकर चौथा तथा संत तेरेसा बालिका उच्च विद्यालय महुआडांड़ की साक्षी केसरी ने 80.20 प्रतिशत अंक लाकर पाचवां स्थान प्राप्त किया है. वहीं, कला संकाय में इंटर कॉलेज बालूमाथ की मनीषा कुमारी ने 88.60 प्रतिशत अंक लाकर जिला टॉपर हुई है. इंटर कॉलेज बालूमाथ की रिंकी कुमारी ने 88 प्रतिशत अंक लाकर दूसरा, गांधी इंटर कॉलेज लातेहार की कृति अग्रवाल ने 87.20 प्रतिशत अंक लाकर तीसरा, अपग्रेड हाई स्कूल हेरहंज की प्रीति कुमारी 87 प्रतिशत अंक लाकर चौथा तथा कस्तूरबा विद्यालय बालूमाथ की सोनामणी कुमारी 86.60 प्रतिशत अंक लाकर पाचवां स्थान प्राप्त किया है.
विज्ञान में अनंत, वाणिज्य में कुमार अंचल और कला में मनीषा हुई जिला टॉपर
विज्ञान में अनंत, वाणिज्य में कुमार अंचल और कला में मनीषा हुई जिला टॉपर
