अवैध पार्किंग के खिलाफ अभियान चलाया गया

Campaign launched against illegal parking

लातेहार.नगर पंचायत अवैध पार्किंग के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है. अवैध पार्किंग में कोई भी टेंपो या बस व अन्य वाहन के द्वारा निर्धारित स्थान में न रुक कर अन्य स्थानों में अपने वाहन को रोक के सवारी का उतार-चढ़ाव कर रहे हैं तथा अन्य स्थानों में वाहन को पार्किंग कर रहे हैं, वैसे वाहनों को चिन्हित करते हुए नंबर नोट कर जिला परिवहन कार्यालय द्वारा फाइन किया जा रहा है. शहरी क्षेत्र मे नो पार्किंग जोन सर्किट हाउस से धर्मपुर चौक तथा धर्मपुर चौक से सब्जी बाजार तक एवं थाना चौक के आसपास निर्धारित सभी स्थानों मे अभियान चलाया गया. नगर पंचायत ने सभी वाहन चालकों से अनुरोध किया है कि वह इधर-उधर वाहन न लगाकर निर्धारित स्थान गर्ल्स स्कूल के पास पार्किंग में ही वाहन लगाये तथा शहर में जाम नहीं लगने दे. नगर पंचायत ने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >