सहायक व लोको पायलट ने किया प्रदर्शन

सहायक व लोको पायलट ने किया प्रदर्शन

बरवाडीह. ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन (अलारसा) के आह्वान पर मंगलवार को बरवाडीह क्रू लॉबी के समीप रेल कर्मियों ने जोरदार प्रदर्शन किया. कर्मी रेल प्रशासन के उस नये आदेश का विरोध कर रहे हैं, जिसमें छुट्टी या बीमारी से लौटने वाले कर्मचारियों को आधी रात (12 बजे) से फर्स्ट कॉल देकर ड्यूटी पर बुलाने का निर्देश दिया गया है. संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि पर्याप्त विश्राम के बिना ड्यूटी पर बुलाना रेल संचालन की सुरक्षा से खिलवाड़ है. कर्मियों ने बताया कि विभाग में पहले से ही 25 से 30 प्रतिशत स्टाफ की कमी है, जिससे मौजूदा लोको पायलटों पर काम का अत्यधिक बोझ है. ऐसे में यह अव्यावहारिक आदेश मानसिक और शारीरिक तनाव बढ़ायेगा. प्रदर्शनकारियों ने विवादित निर्देश को तत्काल वापस लेने और खाली पदों पर नियुक्ति की मांग की है. कहा कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और तेज किया जायेगा. मौके पर काफी संख्या में लोको व सहायक लोको पायलट मौजूद थे. भाजपा का धरना-प्रदर्शन आज

लातेहार. जनहित के मुद्दों को लेकर बुधवार को जिला मुख्यालय में भाजपा के तत्वावधान में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन दिया जायेगा. यह जानकारी जिला महामंत्री छोटू राजा ने दी. श्री राजा ने बताया कि धरना-प्रदर्शन में जिले भर के भाजपा कार्यकर्ता शामिल होंगे. धरना के बाद जिले की समस्याओं के समाधान को लेकर मांग पत्र सौंपा जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >