बुधबाजार की जमीन मापी कराने को लेकर आवेदन

बुधबाजार की जमीन मापी कराने को लेकर आवेदन

चंदवा. प्रखंड मुख्यालय में लगनेवाले बुधबाजार परिसर की जमीन मापी व सीमांकन को लेकर स्थानीय लोगों ने अंचल कार्यालय का ध्यान आकृष्ठ कराया है. इस संबंध में अंचलाधिकारी, एसडीओ व उपायुक्त को आवेदन सौंपा गया है. आवेदन में कहा गया है कि बुधबाजार क्षेत्र में सरकारी भूमि की सीमाएं स्पष्ट नहीं है. हाल के दिनों में यहां डेली सब्जी मार्केट भी लगाया जाता है. शहर की जनसंख्या बढ़ने से यहां आम लोगों को काफी परेशानी होती है. स्थानीय दुकानदारों को भी लगातार जाम की समस्या से दो-चार होना पड़ता है. सब्जी दूकानदारों को भी परेशानी उठानी पड़ती है. भूमि के सीमांकन के अभाव में भविष्य में भूमि विवाद की आशंका बनी है. लोगों ने अंचलाधिकारी से जनहित को ध्यान में रखते हुए बुध बाजार परिसर की सरकारी भूमि की शीघ्र मापी करवाने व सीमांकन करवाने की मांग की है, ताकि भूमि की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सके. इसे अतिक्रमण से बचाया जा सकें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >