गुमनामी से बाहर आने के बाद ईरुदह में लोगों ने मनायी पिकनिक

गुमनामी से बाहर आने के बाद ईरुदह में लोगों ने मनायी पिकनिक

बारियातू. प्रखंड में नये साल का जश्न जारी है. 29 दिसंबर को प्रभात खबर ने अब तक गुमनाम रहे इरूदह जलप्रपात की खबर प्रमुखता से छपी थी. पहली बार प्रभात खबर ने इस जलप्रपात की फोटो प्रकाशित की. खबर व फोटो छपने के बाद स्थानीय लोगों में यहां जाने की अलग ही उत्सुकता दिखी. गुरुवार की सुबह नये वर्ष के मौके पर मंदिरों में पूजा-अर्चना के बाद सबसे अधिक लोग बालूभांग पंचायत के जावाबार गांव स्थित इरूदह जलप्रपात पहुंचे. प्रखंड के अलावे अन्य जिलों से भी यहां लोग पहुंचे. पिकनिक मनायी. यहां की सुंदर वादियों व दूर तक फैले चट्टानों की चादर को फोन पर कैद किया. दिनभर फोटो, रिल्स व वीडियो का भी दौर चलता रहा. साल के दूसरे दिन शुक्रवार को भी यहां बड़ी संख्या में लोग पहुंचे. कई सपरिवार भी पहुंचे थे. दिनभर पिकनिक मनाकर मस्ती की. इसके अलावे लोग बरछियां नदी, बारिखाप स्थित ब्लू पानी, भाटचतरा नदी तट, टोंटी स्थित चटनीया नदी तट समेत अन्य स्थानों पर नये साल का लुत्फ उठाया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >