बालूमाथ. स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में शनिवार 18 अक्टूबर को दिव्यांग जनों के लिए विशेष जांच शिविर का आयोजन किया जायेगा. इसमें लाभार्थियों के यूडीआइडी कार्ड व नया दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाया जायेगा. उक्त जानकारी प्रखंड विकास पदाधिकारी सोमा उरांव ने दी. बताया कि प्रखंड अंतर्गत कुल 107 दिव्यांग जनों का यूडीआइडी कार्ड बनाया जाना है. इसके लिए सभी लाभार्थियों की सूची संबंधित पंचायत सचिव, मुखिया व पंचायत सहायकों को उपलब्ध करा दी गयी है. शिविर में शामिल होने वाले सभी दिव्यांग अपने साथ आधार कार्ड, फोटो व पुराने दिव्यांग प्रमाण पत्र अनिवार्य रूप से लेकर आयें. ससमय शिविर में उपस्थित होकर योजना का लाभ लेने की अपील लोगों से की है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
