बारियातू (लातेहार) : प्रखंड के मैट्रिक व इंटर के विद्यार्थी दरी पर बैठ कर परीक्षा दे रहे हैं. ज्ञात हो कि पूर्व में यहां एक परीक्षा केंद्र था. जबकि इस वर्ष यहां दो परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं. प्रोजेक्ट हाइस्कूल व रामवि बारियातू में कुल (मैट्रिक -इंटर) 2277 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हैं.
उक्त दोनों परीक्षा केंद्र पर विद्यार्थी दरी पर बैठ कर परीक्षा देने को विवश हैं. प्रोजेक्ट हाइस्कूल में मैट्रिक के 816 व इंटर के 712, वहीं रामवि बारियातू में मैट्रिक के 749 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हैं.
दावा खोखला साबित हुआ : दोनों परीक्षा केंद्र में बेंच-डेस्क के अभाव की बाबत बीडीओ आफताब आलम ने पूर्व में परीक्षार्थियों के लिए बेंच-डेस्क उपलब्ध कराने की बात कही थी. उनका दावा खोखला साबित हुआ. जिससे परीक्षार्थियों व उनके अभिभावकों में रोष है.
