एनटीपीसी की अधिग्रहित भूमि पर झंडा गाड़ा

टंडवा : भाकपा ने गलत ढंग से मुआवजा दिये जाने के विरोध में मंगलवार को प्रदर्शन किया़ एनटीपीसी की अधिग्रहित जमीन पर लाल झंडा गाड़ दिया. भाकपा नेता बिनोद बिहारी पासवान के नेतृत्व में दर्जनों महिला-पुरुष जुलूस की शक्ल में विवादित भूखंड पर पहुंचे. यहां भू रैयतों ने अपनी जमीन पर झंडा गाड़ दिया. इस […]

टंडवा : भाकपा ने गलत ढंग से मुआवजा दिये जाने के विरोध में मंगलवार को प्रदर्शन किया़ एनटीपीसी की अधिग्रहित जमीन पर लाल झंडा गाड़ दिया. भाकपा नेता बिनोद बिहारी पासवान के नेतृत्व में दर्जनों महिला-पुरुष जुलूस की शक्ल में विवादित भूखंड पर पहुंचे. यहां भू रैयतों ने अपनी जमीन पर झंडा गाड़ दिया.

इस दौरान एक सभा हुई. बिनोद बिहारी ने कहा कि जब तक जमीन के असली मालिक को मुआवजा नहीं मिल जाता, उक्त भूखंड पर एनटीपीसी के कार्य का विस्तार नहीं होने देंग़े उन्होंने कहा कि इस मुद्दों को लेकर 21 फरवरी को एनटीपीसी कार्यालय के समक्ष भू रैयत धरना देंग़े श्री साव ने कहा कि भू माफियाओं व भू अजर्न विभाग की मिली भगत से यह कार्य किया गया़ इन पर सख्त कदम उठाया जाय़े मौके पर सिमरिया अंचल मंत्री गयानाथ पांडेय, मुखिया शिवदयाल साव, रघु पासवान, सोहर पासवान, अशेश्वर, बालेश्वर, हरि, टोलेश्वर साव आदि थे.

इन रैयतों की है जमीन : भू रैयत घुजा मांझी (4.88 एकड़), डेगन दुषाध (1.65 एकड़), शिवनाथ दुषाध वगैरह (3.1 एकड़), कोमल दुषाध (1.5 एकड़) के बदले दूसरे लोगों ने गलत तरीके से मुआवजा उठा लिया है. भू रैयतों ने बताया कि पूर्व में भी कई बार विभाग को सूचित किया गया था, पर कार्रवाई नहीं हुई.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >