सड़क पर खड़ी होती है बस

लातेहार:लातेहार जिला मुख्यालय में एक भी बस स्टैंड नहीं है. कुछ वर्ष पहले धर्मपुर मुहल्ले में सरकारी बस पड़ाव बनाया गया था. लेकिन यहां यात्रियों के लिए कोई सुविधा नहीं है. यही कारण है कि चालक यहां बस खड़ी नहीं करते हैं. हां, बस पड़ाव में राजस्व वसूली केंद्र जरूर स्थापित है, लेकिन उस राजस्व […]

लातेहार:लातेहार जिला मुख्यालय में एक भी बस स्टैंड नहीं है. कुछ वर्ष पहले धर्मपुर मुहल्ले में सरकारी बस पड़ाव बनाया गया था. लेकिन यहां यात्रियों के लिए कोई सुविधा नहीं है. यही कारण है कि चालक यहां बस खड़ी नहीं करते हैं. हां, बस पड़ाव में राजस्व वसूली केंद्र जरूर स्थापित है, लेकिन उस राजस्व से यात्री सुविधा बहाल नहीं की जाती है. बस नहीं रुकने के कारण यहां बनाये गये कांप्लेक्स की दुकानें बंद हो चुकी हैं. लोगों का कहना है कि पड़ाव में बसें रुकतीं, तो कई लोगों को रोजगार मिलता.

जजर्र है शेड
बस पड़ाव में बनाये गये शेड की हालत आज जजर्र है. यहां यात्री के बजाय मवेशियों का जमावड़ा लगा रहता है. शेड के चारों ओर गंदगी का अंबार है. ऐसे में कोई यहां बैठना भी नहीं चाहता. शेड के पास ही एक चापाकल है, जो विगत काफी समय से खराब है.

सुविधा बढ़ायी जाये
यात्रियों का कहना है कि अगर बस स्टैंड में यात्रियों को सुविधा दी जाये और सभी बस स्टैंड में खड़ी हों, तो उन्हें काफी सहूलियत होगी. रांची या मेदिनीनगर जाने के लिए सड़क पर खड़ा होकर बस का इंतजार करना पड़ता है. अगर साथ में महिला हो, तो परेशानी बढ़ जाती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >