बालूमाथ : बालूमाथ स्थित तसतबार सबस्टेशन में आग लगने से इंसुलेटर, फ्यूज, स्विच समेत कई पार्टस जल गया. घटना बुधवार सुबह की है. आग लगने से सब स्टेशन से विद्युत आपूर्ति ठप हो गयी है. जिस कारण बालूमाथ, बारियातु व हेरहंज प्रखंड अंधेरे में डूब गया है. बालूमाथ के उपभोक्ताओं ने लापरवाह बिजली मिस्त्री पर कार्रवाई करने, जले पार्टस को अविलंब बदल कर बिजली मुहैया कराने की मांग विभाग के उच्च अधिकारियों से की है. ऐसा नहीं होने पर चरणबद्ध आंदोलन की चेतावनी दी है.
मिस्त्री राजेंद्र कुमार के अनुसार जले हुए पार्टस की जानकारी वरीय पदाधिकारी को दे दी गयी है. बताया गया कि पांच दिन तक बिजली नहीं आने की संभावना है. ज्ञात हो कि बिजली मिस्त्री की लापरवाही के कारण सब स्टेशन में आग लगने से कई पार्टस जल गये. इसके बाद से बिजली गुल है.
