माओवादियों की जनअदालत विफल

लातेहार : पुलिस अधीक्षक डॉ माइकल राज एस को मिली सूचना पर थाना प्रभारी वीरेंद्र राम ने थाना क्षेत्र के मुनुकदाग गांव के समीप माओवादियों द्वारा लगायी जानेवाली जन अदालत को विफल कर दिया. जानकारी के अनुसार हेरहंज-लातेहार सीमा पर स्थित जंगल में बुधवार की दोपहर माओवादियों द्वारा जन अदालत लगाने की सूचना पुलिस अधीक्षक […]

लातेहार : पुलिस अधीक्षक डॉ माइकल राज एस को मिली सूचना पर थाना प्रभारी वीरेंद्र राम ने थाना क्षेत्र के मुनुकदाग गांव के समीप माओवादियों द्वारा लगायी जानेवाली जन अदालत को विफल कर दिया.

जानकारी के अनुसार हेरहंज-लातेहार सीमा पर स्थित जंगल में बुधवार की दोपहर माओवादियों द्वारा जन अदालत लगाने की सूचना पुलिस अधीक्षक को मिली. सूचना के बाद लातेहार थाना प्रभारी एवं सीआरपीएफ व सैफ के जवानों ने क्षेत्र में छापामारी की.

जन अदालत को विफल कर दिया. जानकारी के अनुसार जन अदालत में शामिल होने के लिए पीपराखांड़, पुरनापानी, बंदरलौटिया व जानी गांव के ग्रामीणों का पहुंचना शुरू हो गया था. पुलिस ने माओवादियों को घेरने का प्रयास किया, लेकिन माओवादी भागने में सफल रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >