शौचालय निर्माण स्थल का चयन

चंदवा : शहर में इंदिरा चौक के समीप शौचालय निर्माण को लेकर बुधवार को स्थल का चयन किया गया. 1.8 लाख की लागत से शौचालय का निर्माण कराया जायेगा. मौके पर मुखिया संगीता लकड़ा, समाजसेवी प्रह्वाद प्रसाद, श्रीराम शर्मा, अजीत सिंह व जल सहिया रितु पांडेय समेत कई लोग मौजूद थे. मालूम हो कि 1.8 […]

चंदवा : शहर में इंदिरा चौक के समीप शौचालय निर्माण को लेकर बुधवार को स्थल का चयन किया गया. 1.8 लाख की लागत से शौचालय का निर्माण कराया जायेगा. मौके पर मुखिया संगीता लकड़ा, समाजसेवी प्रह्वाद प्रसाद, श्रीराम शर्मा, अजीत सिंह व जल सहिया रितु पांडेय समेत कई लोग मौजूद थे.

मालूम हो कि 1.8 लाख में से मुखिया फंड द्वारा 90 हजार तथा जलसहिया मद से 90 हजार रुपये का प्रावधान किया गया है. जिला प्रशासन द्वारा उक्त योजना को स्वीकृति दे दी गयी है. शौचालय निर्माण के बाद इसके रख-रखाव को लेकर भी व्यवस्था की बात कही गयी है.

गौरतलब है कि बस स्टैंड पर शौच के लिए लोगों को यत्र-तत्र भटकना पड़ता था. महिला यात्रियों को अधिक परेशानी होती थी. समाजसेवी प्रहलाद प्रसाद व जिप उपाध्यक्ष अनिता देवी की पहल पर लोगों को इस समस्या से जल्द ही निजात मिलेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >