बेतला के पर्यटन स्थलों पर उमड़ रहे हैं सैलानी

बेतला : वर्ष 2013 की विदाई व नववर्ष के स्वागत के लिए बेतला सहित आसपास के पर्यटन स्थलों में पिछले एक सप्ताह से पर्यटकों की भीड़ उमड़ रही है. राज्य के विभिन्न हिस्सों से सैलानी यहां पहुंच रहे हैं. कोलकाता से आनेवाले पर्यटकों की संख्या भी बढ़ गयी है. बेतला के कई विश्रमागार सैलानियों से […]

बेतला : वर्ष 2013 की विदाई व नववर्ष के स्वागत के लिए बेतला सहित आसपास के पर्यटन स्थलों में पिछले एक सप्ताह से पर्यटकों की भीड़ उमड़ रही है. राज्य के विभिन्न हिस्सों से सैलानी यहां पहुंच रहे हैं.

कोलकाता से आनेवाले पर्यटकों की संख्या भी बढ़ गयी है. बेतला के कई विश्रमागार सैलानियों से भरे हैं. होटल के मैनेजर के अनुसार सात जनवरी तक की अग्रिम बुकिंग है. पर्यटकों की संख्या बढ़ने से गाइड, वाहन मालिकों सहित स्थानीय लोगों में हर्ष है. पिकनिक स्पॉट पर भी भीड़ देखी जा रही है. लोग मित्रों व रिश्तेदारों के साथ पिकनिक मनाने पहुंच रहे हैं.

इनमें स्कूली बच्चों की संख्या अधिक है. बेतला नेशनल पार्क, पलामू किला, कमलदह झील, केचकी संगम, ततहा झरना, मंडल डैम, सुगाबांध, मिरचइया फॉल सैलानियों को खूब भा रहा है.

बेतला रेंजर नथुनी सिंह ने बताया कि पर्यटकों को कोई परेशानी न हो, इसकी पूरी व्यवस्था की गयी है. उन्होंने पर्यटकों से शांतिपूर्ण वातावरण में पार्क घूमने की अपील की है. कहा कि पर्यटक आसपास के क्षेत्र में गंदगी फैलाने से परहेज करें. वहीं असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के लिए बेतला पुलिस पिकेट के जवान मुश्तैदी से काम कर रहे हैं. 31 दिसंबर व एक जनवरी को बेतला में काफी भीड़ होती है, जिसके कारण यहां व्यवस्था दुरुस्त कर दी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >