जलस्रोत की सुरक्षा जरूरी

जलस्रोत की स्वच्छता जरूरी क्यों विषय पर गोष्ठी विभिन्न विद्यालयों के बच्चों द्वारा पेटिंग का प्रदर्शन किया गया जलस्रोत की सुरक्षा को लेकर संकल्प िलया चंदवा : जल है, तो कल है. जलस्रोत स्वच्छता अभियान से जुड़ें. उक्त उद्देश्य को लेकर प्रदेश के खाद्य व आपूर्ति मंत्री सह जल जागरूकता अभियान तथा देवनद-दामोदर बचाओ अभियान […]

जलस्रोत की स्वच्छता जरूरी क्यों विषय पर गोष्ठी
विभिन्न विद्यालयों के बच्चों द्वारा पेटिंग का प्रदर्शन किया गया
जलस्रोत की सुरक्षा को लेकर संकल्प िलया
चंदवा : जल है, तो कल है. जलस्रोत स्वच्छता अभियान से जुड़ें. उक्त उद्देश्य को लेकर प्रदेश के खाद्य व आपूर्ति मंत्री सह जल जागरूकता अभियान तथा देवनद-दामोदर बचाओ अभियान के प्रणेता सरयू राय के आह्वान पर सोमवार को स्थानीय जय हिंद पुस्तकालय के सभागार में जलस्रोत स्वच्छता अभियान के दूसरे दिन ”जलस्त्रोत की स्वच्छता जरूरी क्यों विषयक गोष्ठी तथा पेटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.
इस आयोजन में प्रबुद्ध जनों के अलावा प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों के बच्चे, शिक्षक व अभिभावक शामिल हुए. मां उग्रतारा सेकेंडरी हर्ट, ग्रीन फील्ड एकेडमी, बाल सृष्टि उच्च विद्यालय, कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, राजकीयकृत कन्या व बालक मध्य विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा उत्कृष्ट पेटिंग किये गये. जल व वायु प्रदूषण, जल जलस्रोतों की दुर्दशा, प्रकृति से खिलवाड़ करने जैसे बिंदुओं को छूते हुए बच्चों ने अपनी कलाकृति महज दिये गये 45 मिनट में दिखाये.
इसके पश्चात आयोजित गोष्ठी में भी बच्चों ने हिंदी व अंग्रेजी माध्यम से बोलते हुए आम जनों को भविष्य के प्रति आगाह किया. जलस्रोत की स्वच्छता जरूरी क्यों पर प्रकाश डाला. प्रदूषण के सवाल पर बच्चों ने सरकार, प्रशासन,जनप्रतिनिधियों व आम जनों को घेरे में लिया. गोष्ठी का संचालन अभियान के संयोजक प्रभाकर मिश्र कर रहे थे. अध्यक्षता संजीव कुमार आजाद ने की. बतौर मुख्य अतिथि पतंजलि योग पीठ के लातेहार जिला प्रभारी लाल रणविजय नाथ शाहदेव ने कहा कि जीवन के लिए जलस्रोत की सुरक्षा व सफाई जरूरी है. हमारे देश में पहले से ही पीने लायक पानी की कमी है.ऐसे में इसकी उपेक्षा जीवन के लिए खतरनाक हो सकता है.
उन्होंने इस अभियान की सराहना करते हुए लोगो को जुड़ने की बात कही. गोष्ठी के पश्चात जलस्रोत की सुरक्षा को लेकर उपस्थित लोगों ने संकल्प लिया. मालूम हो कि अभियान में गैर सरकारी संस्थान निष्ठा फाउंडेशन, युगांतर भारती, अतुल्य ग्राम, स्वदेशी जागरण मंच के अलावे आम जन जुड़े हैं. मौके पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे. अभियान में शामिल होने के लिए श्री मिश्र ने सबके प्रति आभार जताया.
बच्चे हुए पुरस्कृत : जल स्रोत स्वच्छता अभियान के तहत आहूत पेटिंग व भाषण प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया. पेटिंग में बाल सृष्टि उच्च विद्यालय के हर्ष, रीतिका व अभिषेक की जोड़ी ने आकर्षक व विषय को छूते हुए कलाकृति दिखायी.
इन्हें प्रथम पुरस्कार मिला, द्वितीय स्थान राकमवि के आर्ची प्रिया, प्रियंका कुमारी, सान्या प्रवीण के पेटिंग को तथा काजल कुमारी के द्वारा बनाये गये चित्र को तृतीय स्थान मिला. वहीं भाषण प्रतियोगिता में क्रमश: मां उग्रतारा सेकेंडरी हर्ट के सुरभी सिंह को प्रथम, अंकुश नंदन को द्वितीय तथा बाल सृष्टि विद्यालय के मधु कुमारी को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >