त्रिवेणी पब्लिक स्कूल में खेलकूद कार्यक्रम संपन्न
तीन दिन तक चली प्रतियोगिता में कई कार्यक्रम हुए
चंदवा : मानसिक एकाग्रता के लिए खेल जरूरी है. पढ़ाई के साथ-साथ विद्यार्थियों को खेलकूद पर भी ध्यान देना चाहिए. जीवन में सफलता के लिए खेल पढ़ाई का हिस्सा बनता जा रहा है. उक्त बातें प्रदेश भाजपा अध्यक्ष रवींद्र राय ने गुरुवार को स्थानीय त्रिवेणी पब्लिक स्कूल में कही. यह अवसर था विद्यालय में चल रहे खेलकूद कार्यक्रम के समापन का. श्री राय ने बच्चों को अर्जुन की भांति लक्ष्य साध कर अध्ययन करने की सलाह दी.
अनुशासन व संस्कार का पाठ पढ़ाते हुए उन्होंने कहा कि आप जिंदा रहो या न रहो, मगर लोग आपको याद रखें. इसके पूर्व श्री राय व प्रदेश भाजपा किसान प्रकोष्ठ के अध्यक्ष प्रेम सिंह का विद्यालय के बच्चों ने फूल देकर स्वागत किया. तालियों के साथ मंचस्थ कराया. श्री सिंह ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की. विद्यायल के चेयरमैन प्रवीण सिंह ने अपने विद्यालय को बेहतर बनाने हेतु भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की.
बच्चों के बेहतर व स्वर्णिम भविष्य निर्माण हेतु अपनी प्रतिबद्धता जतायी. प्राचार्य ने धन्यवाद ज्ञापन कर कार्यक्रम के समापन की घोषणा की. मौके पर जिलाध्यक्ष लाल अमित नाथ शाहदेव, प्रखंड अध्यक्ष राजकुमार पाठक, महामंत्री राजकुमार साहू, राजू अग्रवाल, सुरेश जायसवाल, संजीव आजाद समेत बड़ी संख्या में अभिभावक व विद्यालय परिवार के लोग मौजूद थे. तीन दिन तक चले खेलकूद कार्यक्रम में बच्चों द्वारा 50 से अधिक कार्यक्रम किये गये.
यलो हाउस बना चैंपियन: चार हाउस में विभक्त होकर बच्चों द्वारा खेलकूद किया गया. इनमें रेड, ग्रीन, ब्लू व यलो हाउस शामिल हुए. यलो हाउस ने सबसे अधिक 101 अंक लाकर चैंपियन बना. सरयू राय ने ट्राॅफी देकर बच्चों की हौसलाआफजाई की. सभी को अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया. इसके अलावा वाॅलीबॉल, खोखो, 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर दौड़ सीनियर व जूनियर वर्ग में खेला गया.
