यात्रियों को उतार कर फूंक दी बस

हेरहंज : पांकी व हेरहंज थाना क्षेत्र के सीमाने पर स्थित पोरसम बस स्टैंड के समीप परसही गांव में अपराधियों ने पांकी से रांची आ रही श्रीराम यात्री बस (जेएच01एबी/6177) को आग के हवाले कर दिया. घटना की अब तक किसी संगठन ने जिम्मेवारी नहीं ली है. किसी भी यात्री को नुकसान नहीं हुआ है. […]

हेरहंज : पांकी व हेरहंज थाना क्षेत्र के सीमाने पर स्थित पोरसम बस स्टैंड के समीप परसही गांव में अपराधियों ने पांकी से रांची आ रही श्रीराम यात्री बस (जेएच01एबी/6177) को आग के हवाले कर दिया.

घटना की अब तक किसी संगठन ने जिम्मेवारी नहीं ली है. किसी भी यात्री को नुकसान नहीं हुआ है. अपराह्न करीब 1.15 बजे अपराधियों ने उक्त स्थान पर बस को रुकवाया और यात्रियों को उतार कर बस में आग लगा दी. बस में आग लगाये जाने का कारण का पता नहीं चला है.

वहीं मामले की सूचना मिलते ही हेरहंज थाना प्रभारी योगेंद्र पासवान घटनास्थल पर पहुंचे. उन्होंने कहा कि आगजनी में किस संगठन का हाथ है यह बात अब तक सामने नहीं आयी है. बताते चलें कि उक्त स्थान पर पूर्व में भी एक बस जला दी गयी थी. पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >